फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   After 10 days bulbs lit up in Koksar, Dinphuk and Ramthang

Kullu News: 10 दिन बाद कोकसर, डिंफुक और रमथांग में जले बल्ब

Mon, 08 Sep 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 08 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
After 10 days bulbs lit up in Koksar, Dinphuk and Ramthang
मौसम ने फिर नी करवट, कोकसर में फिर बरसे बादल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र कोकसर, डिंफुक और रमथांग में दस दिनों के बाद बल्ब जले हैं। भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन के बाद उपरोक्त क्षेत्रों में बिजली बंद रही।
गत रविवार की शाम 06:00 बजे बोर्ड के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की। बिजली बहाल होने से अब स्थिति सामान्य होने लगी है। उधर, रविवार रात 12:00 से सोमवार दोपहर 02:00 बजे तक नेटवर्क गायब रहा। नेटवर्क भी इन क्षेत्रों में 14 घंटे बाद बहाल हुआ। सोमवार को मौसम ने दोबारा करवट ली है और कोकसर में बारिश हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों डिंफुक की पहाड़ी से मलबा खिसकने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कई दिनों तक कोकसर गोंपा में शरण ली। इस आपदा को सहते हुए डिंफुक महिला मंडल की सदस्यों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपना दर्द भूलकर अटल टनल के आसपास फंसे सैकड़ों ट्रक चालकों को भोजन करवाया। जिला परिषद सदस्य निर्मला की अगुवाई में गुफा होटल और तेलिंग नाला के बीच खड़े ट्रकों के चालकों को भोजन करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed