फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   afraid people from false infomation of damage lake

झील टूटने की अफवाह से घर छोड़ भागे लोग

Tue, 11 Aug 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 11 Aug 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
afraid people from false infomation of damage lake

घाटी में मंगलवार दोपहर को एकाएक अफरातफरी मच गई। अफवाह फैली कि पिन पार्वती नदी में लपाह नाले के पास बनी झील टूट गई है। सियुंड, मातला, करटाह और सैंज बाजार समेत आसपास के गांवों के लोग घरों से बाहर निकल आए। दरअसल इस दौरान पार्वती नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया था।

विज्ञापन


इससे लोगों को लगा कि गाड़ापारली पंचायत में बनी प्राकृतिक झील टूट गई है। आधे घंटे बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि सुचैहण नाले का जल स्तर बढ़ा है और इस नाले का मटमैला पानी सैंज नदी में आ गया है। तीन दिन से हो रही बारिश से घाटी के लोगों की नींद उड़ गई। झील टूटने के संभावित खतरे को लेकर लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस झील को खतरनाक नहीं मान रहा हैै।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था हम के संयोजक दौलत भारती और आलम पोर्ले ने कहा कि प्रशासन को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कम से कम नदी के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करना चाहिए। किसान सभा के जिलाध्यक्ष नारायण चौहान ने कहा कि झील बनने से पूरी सैंज घाटी खतरे की जद में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में अफवाह से ज्यादा नुकसान हो सकता है। ग्रामीण श्रीपत, डोला सिंह, लाल चंद, खेम राम, मेहर चंद और मनीराम ने बताया कि मंगलवार को फैली अफवाह के बाद स्थिति जल्द स्पष्ट हो गई। अगर यह अफवाह रात के समय फैलती तो हालत बिगड़ सकते थे। उधर, एसडीएम बंजार अश्वनी कुमार ने कहा कि  झील से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। लोगों को अफवाह से बचना चाहिए। बुधवार को पार्क की टीम विशेषज्ञों के साथ मौके पर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed