{"_id":"6718dc94d642b1b28f0ff3c4","slug":"admit-card-for-physical-examination-released-for-agniveer-recruitment-kullu-news-c-89-1-ssml1012-133438-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अग्निवीर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
Thu, 24 Oct 2024 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:51 AM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अग्निपथ योजना के तहत कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 18 नवंबर से पड्डल ग्राउंड मंडी में आयोजित की जाएगी। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के वर्ष 2024 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भाग लेंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवार तत्काल प्रभाव से https://joinindianarmy.nic.in/ वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड प्रिंट कर सकते हैं। एडमिट कार्ड उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल पर भी भेज दिए गए हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में उल्लिखित तिथि और समय के अनुसार पड्डल ग्राउंड मंडी में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करना होगा।
सेना भर्ती निदेशक कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने अपील की है कि वे भर्ती रैली के संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें। यदि उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वे एआरओ मंडी से संपर्क कर सकते हैं।