फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Administration's baton run on those who decorate the market on the sidewalk

फुटपाथ पर मार्केट सजाने वालों पर चला प्रशासन का डंडा

Sun, 03 Oct 2021 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Administration's baton run on those who decorate the market on the sidewalk
कुल्लू के ढालपुर में रविवार को दुकानों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू की मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर मार्केट सजाने वालों पर प्रशासन का डंडा चला है। प्रशासन और नगर परिषद ने ढालपुर में संयुक्त कार्रवाई की है। इसके चलते व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम विकास शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर रेहड़ी-फड़ी हटाने के नप कर्मियों को आदेश दिए। अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व से पहले ढालपुर में दुकानें सजाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दशहरा पर्व में किसी भी तरह का व्यापार नहीं होगा। इसमें महज देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। इसके बावजूद फुटपाथ पर दुकानें सजाई जा रही हैं। इस बात की भनक लगते ही रविवार दोपहर करीब दो बजे के प्रशासन ने नप कर्मचारियों की मदद से रेहड़ी-फड़ी व अन्य दुकानें बंद करवाई। गौरतलब है कि रविवार को भी बिना प्रशासनिक अनुमति के जिले की मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ पर मार्केट सजाई गई। रेहड़ी-फड़ी हटाने को लेकर व्यापारी भी नप के कर्मचारियों से उलझ पड़े। एसडीएम कुल्लू ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया और मार्केट बंद करवाई। इसके अलावा उन्हें दोबारा फुटपाथ पर दुकानें न सजाने की हिदायत भी दी गई। अंतरराष्ट्रीय दशहरा को कुछ ही दिनों का समय शेष है। ऐसे में शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रशासन और नप ने अभियान शुरू कर दिया है। शहर के सभी 11 वार्डों में फुटपाथ और सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी लगाकर सामान बेचने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। दशहरा को देखते हुए बाहरी व्यापारियों का भी कुल्लू में आगमन शुरू हो गया है। उधर, एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि शहर में हर कहीं दुकानें और रेहड़ी-फड़ी लगाने की प्रशासनिक अनुमति नहीं है। रविवार को फुटपाथ पर मार्केट सजाने वालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed