फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Active participation of citizens is essential for the success of the census.

Kullu News: जनगणना को सफल बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी

Fri, 05 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Active participation of citizens is essential for the success of the census.
भुंतर (कुल्लू)। जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। नागरिक सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि प्रशासन और सरकार को इस महत्वपूर्ण कार्य के निष्पादन में सुविधा हो सके। यह बात तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसे दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना के तहत भवनों, मकानों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 4 से 10 जून तक पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर तथा डाइट जरड़ में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नितेश ठाकुर ने बताया कि नागरिक 1 से 15 जून तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) सुविधा का उपयोग कर स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सफल पंजीकरण के बाद उन्हें एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि मकानों की गणना 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जनगणना कर्मी पोर्टल पर दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। तहसीलदार ने कहा कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं और उनका उपयोग किसी भी प्रशासनिक अथवा कर संबंधी कार्रवाई के लिए नहीं किया जाता। उन्होंने लोगों से सही और संपूर्ण जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed