फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident

फागली देखने गया युवक खाई में गिरा

Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident
कुल्लू के पल्दी में ‌गिरने से घायल युवक को उपचार के लिए ले जाते हुए।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की पल्दी में फागली देखने गया युवक गांव सेहुली के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरने से घायल हो गया है। यहां से गुजर रहे बालीचौकी के युवकों ने उसे खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस से बंजार अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बालीचौकी के चार युवकों ने घायल की जान बचाई। पुलिस को दिए बयान में बालीचौकी के युवक तिलक राज, बोध राज, कुबेर दत्त, सुनील कुमार ने कहा कि वे को पल्दी में फागली उत्सव में शिरकत करने के लिए वीरवार को गए थे। इसके चलते शुक्रवार सुबह जब वे लौट रहे थे तो गांव सेहुली के पास सड़क से नीचे उन्हें एक युवक घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने खाई से घायल युवक को सड़क तक पहुंचाया। यहां से गुजर रहे वाहन की मदद से उसे आधा रास्ते और फिर 108 एंबुलेंस से बंजार अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घायल युवक पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। घायल युवक की पहचान हरिश शर्मा (27), पुत्र जीत राम निवासी गांव बागीधार, डाकघर चनौन, तहसील बंजार, कुल्लू के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों की ओर से एक युवक को घायल अवस्था में बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना युवक के परिवार को दी गई है। उन्होंने कहा कि युवक को आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed