फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident in kullu

कुंए में गिरने से मासूम की मौत

Mon, 03 Oct 2016 10:23 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 03 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
accident in kullu
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics

जिला के उपमंडल बंजार के गुशैणी स्थित शरची गांव में एक साढ़े तीन साल के मासूम की कुएं में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उस वक्त पेश आया जब दादा जीवन लाल अपने तीन पोते-पोती को नहला रहा था। इस दौरान जीवन लाल दो बच्चों को नहलाने में व्यस्त रहा और साढ़े तीन साल का कार्तिक अचानक आगे निकल गया और घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बने कुएं में जा गिरा। बच्चे के कुएं में गिरने की किसी को भी भनक नहीं लगी और बाद में जब दादा बच्चों को नहलाने के बाद कार्तिक की तलाश करने लगा तो उसका कोई अता-पता नहीं लग पाया।

विज्ञापन


बच्चे का लापता होने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और परिजनों के साथ गांव के लोग भी ढूंढने में जुट गए। करीब आधा घंटे तक बच्चे को गांव में इधर-उधर ढूंढा लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। बाद में जब कुएं में देखा तो कार्तिक का शव पानी में तैरता पाया गया। करीब आठ से दस फुट गहरे इस कुएं से मासूम कार्तिक को बाहर निकाला। शरची पंचायत की प्रधान शकुंतला देवी, प्रधान राजेंद्र डोड, बीडीसी सदस्य बली राम ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।  पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र डोड ने बताया कि मृतक साढ़े तीन साल का मासूम  कार्तिक जुड़वां था और उसके साथ कल्पना का जन्म हुआ है। दर्दनाक हादसे से जहां पूरा गांव शोक में है, तो वहीं माता शारदा देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों के साथ क्षेत्रवासी उनको सांत्वना देने को पहुंच रहे है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस बच्चे की मौत की जांच करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed