{"_id":"67bdcb498904bc54b90dcd69","slug":"abvp-will-run-orientation-campaign-against-drugs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-141990-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशे के खिलाफ अभिनिवृत्ति अभियान चलाएगी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशे के खिलाफ अभिनिवृत्ति अभियान चलाएगी एबीवीपी
Wed, 26 Feb 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:20 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में एबीवीपी के पदाधिकारी जानकारी देते हुए।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में नशे के सेवन से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। युवा लगातार नशे की चपेट में फंसता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालने और जागरूक करने की मुहिम चलाएगी। युवाओं को सेमिनार और जन जागरण रैलियों के माध्यम से सजग किया जाएगा। यह बात एबीवीपी के जिला संयोजक सारांश ने पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं में नशे की बढ़ती लत चिंता का विषय बन गई है। इसे रोकने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 28 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक ‘अभिनिवृत्ति’ नाम से जागरूकता अभियान चलाएगी। इस दौरान सेमिनार, जन जागरण रैलियां, पोस्टर अभियान और नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। एबीवीपी प्रदेशभर में इकाई स्तर पर उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगी।
इसके बाद पांच से दस मार्च तक हर जगह पोस्टर बांटे जाएंगे और इकाई स्तर पर सात मार्च को जन जागरण रैली में निकाली जाएगी। तीन से छह मार्च तक सेमिनार आयोजित किए जाएंगे और जिला स्तर पर दस से 20 मार्च तक नुक्कड़ नाटक करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से नशे के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में फंस रही है। युवाओं को नशे की चपेट से आने से बचाने और सजग करने के लिए ही प्रदेश में छात्र परिषद अभिनिवृत्ति अभियान चलाएगी।