फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP protests outside Deputy Commissioner's office

Kullu News: एबीवीपी का उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
ABVP protests outside Deputy Commissioner's office
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कुल्लू इकाई ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती नशाखोरी और शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि प्रदेश में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और छात्र संघ चुनाव लंबे समय से स्थगित हैं। उन्होंने मांग की कि छात्र संघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान परिषद ने 12 सूत्रीय मांगपत्र जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा। इनमें प्रमुख रूप से छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू करने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रणाली समाप्त कर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि से संबंधित कार्रवाई पर रोक लगाने व सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग भी उठाई गई। परिषद ने जल्द इस पर निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed