{"_id":"6585ce17f9d10f0fa501ba37","slug":"absorb-the-information-given-in-the-camp-dr-jogindra-kullu-news-c-89-1-ssml1015-13388-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बताईं जानकारी को करें आत्मसात : डॉ. जोगिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बताईं जानकारी को करें आत्मसात : डॉ. जोगिंद्र
Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बंजार कॉलेज में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर स्वंयसेवी को पुस्कृत करते हुए।-संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार/कुल्लू। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। 18 से 22 दिसंबर तक चले शिविर के समापन कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
प्रवक्ता उमा ठाकुर, सेवानिवृत्त सूबेदार मोहर सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। शिविर में स्वयंसेवियों के लिए प्राणायाम, प्रभात फेरी, ड्रिल, शैक्षणिक सत्र, खेलों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उप-प्राचार्य डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवियों से सिखाई गई विभिन्न जानकारियों को आत्मसात करने की अपील की।
उन्होंने मेगा शिविर को सफल बनाने के लिए प्रदेश के 41 महाविद्यालयों के 177 स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के एडवायजरी सदस्य प्रीतम ठाकुर, नरोत्तम, महाविद्यालय बंजार ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद