{"_id":"69d24f69b270f9f01b0c1b0d","slug":"aadhaar-registration-of-migrant-laborers-done-in-karga-kullu-news-c-89-1-ssml1012-173111-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कारगा में प्रवासी मजदूरों का किया आधार पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कारगा में प्रवासी मजदूरों का किया आधार पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी के कारगा क्षेत्र में रविवार को प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों के लिए आधार पंजीकरण एवं अपडेशन शिविर का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय डोगरा ने कहा कि शिविर के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों के आधार पंजीकरण और अपडेट की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। इससे लोगों को दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। उन्होंने कहा कि आधार टीम ने मौके पर दस्तावेजों की जांच कर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाईं।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए मजदूरों को सुविधाएं प्रदान कीं। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों का पंजीकरण पोषण ट्रैकर एप में किया। संजय डोगरा ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद