{"_id":"6823801c3b030003560a0a70","slug":"a-trained-force-of-young-volunteers-will-be-prepared-in-the-country-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147464-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देश में तैयार होगा युवा स्वयंसेवियों का प्रशिक्षित बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देश में तैयार होगा युवा स्वयंसेवियों का प्रशिक्षित बल
Tue, 13 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 13 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
आपात स्थिति और संकट से निपटने में देंगे सेवाएं
नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक के लिए मांगे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश में प्रशिक्षित, उत्तरदायी और लचीला स्वयं सेवी बल तैयार किया जाएगा, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित स्थितियों के समय प्रशासन की सहायता कर सकें। इसके लिए माई भारत, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देशभर के युवाओं से माई भारत नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक के रूप में नामांकन मांगे हैं।
जिला युवा अधिकारी कुल्लू भारती मोंगरा ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए, एक मजबूत समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक सेवाओं की एक विस्तृत शृंखला के माध्यम से स्थानीय प्रशासन का समर्थन करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इनमें बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास प्रयासों में सहायता करना शामिल है। कहा कि जो युवा स्वयं सेवक बन राष्ट्र की सेवा करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से माई भारत पोर्टल पर अपना नामांकन कर सकते हैं।
-संवाद