फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A person from Bilaspur died after slipping and falling into a ditch

Kullu News: पैर फिसल कर खड्ड में गिरने से बिलासपुर के व्यक्ति की मौत

Fri, 30 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A person from Bilaspur died after slipping and falling into a ditch
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के तहत एक व्यक्ति के घियागी पुल के पास खड्ड में गिरने का मामला सामने आया है। इससे व्यक्ति की मौत हो गई है। यह हादसा जलोड़ा मोड़ में हुआ। व्यक्ति लगभग 250 से 300 फीट गहरी खड्ड में पीठ के बल जा गिरा।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक अजय सोनी (44) पुत्र घनश्याम सोनी निवासी हाउस नंबर-15, रोड़ा सेक्टर 2, बिलासपुर के रहने वाले थे। मौके पर उनके भाई अरुण के साथ सुरेश कुमार निवासी गांव बांदल डाकघर गुशैणी तहसील बंजार, ओम प्रकाश निवासी पाहनाला तहसील और अन्य स्थानीय निवासी मौजूद थे। पुलिस को मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हाथ और शरीर में भी खरोंचें आईं हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

अरुण इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का काम करते हैं। उन्होंने बंजार से सोझा तक ऑप्टिकल केबल बिछाई है। 29 मई को दोनों भाई और उनके कर्मचारी सुरेश कुमार और ओम प्रकाश एक वाहन में घियागी के जलोड़ा तक केबल चेक करने गए थे। जलोड़ा मोड़ के पास केबल तार ठीक करने के बाद वाहन की ओर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे पास पैर फिसलने से अजय सोनी 250 से 300 फीट नीचे खड्ड में जा गिरे। इसके बाद उनके भाई अरुण, कर्मचारी सुरेश कुमार और ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतक के शव को बंजार अस्पताल लाई, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। उधर, डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed