फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A lot of gulal was thrown on Holi, youth danced a lot on DJ

Kullu News: होली पर खूब उड़ा गुलाल, डीजे पर जमकर नाचे युवा

Sat, 15 Mar 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Mar 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
A lot of gulal was thrown on Holi, youth danced a lot on DJ
कुल्लू के प्रदर्शनी मैदान में डीजे ककी् धून पर होली उत्सव के जश्न में झुमते युवा।-संवाद
ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में खास अंदाज में मनाया रंगों का त्योहार
विज्ञापन

कलर क्लेश कार्निवल में एक-दूसरे को रंग लगाकर दी मुबारकबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में होली के दिन खूब गुलाल उड़ा। होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढालपुर स्थित प्रदर्शनी मैदान में दोपहर बाद युवाओं ने डीजे पर खूब धमाल मचाया।
होली उत्सव को खास बनाने के लिए कलर क्लेश कार्निवल का आयोजन किया। सैकड़ों युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी। इसके बाद डीजे की धुनों पर खूब थिरके।
विज्ञापन

गौर रहे कि विगत शुक्रवार को जिले में होली का अवकाश रहा, लेकिन होली को खास बनाने के लिए युवाओं ने डीजे का आयोजन प्रदर्शनी मैदान में किया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने दोपहर 02:00 बजे के बाद करीब 05:00 बजे तक डीजे का लुत्फ लिया और नाचने-गाने में मस्त रहे। प्रदर्शनी मैदान में होली के रंग खूब बरसे। हालांकि, बड़ी होली पर गत वीरवार को जय देवता गौहरी युवक मंडल ने रथ मैदान में डीजे का आयोजन किया। ऐसे ही शुक्रवार को प्रदर्शनी मैदान में भी कलर क्लेश कार्निवल में डीजे पर युवाओं ने धमाल मचाया गया। मैदान में बच्चे, किशोर, युवा सभी थिरकते नजर आए। युवाओं ने टोलियां बनाकर डीजे की धुन पर खूब डांस किया। युवा अशोक, मोहर, रतन, महेश, नितेश ने कहा कि इस साल प्रदर्शनी मैदान में डीजे की धुनों के बीच होली मनाई गई। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा को बढ़ावा देना रहा। इस कार्निवल में घनश्याम ठाकुर, हुकम सिंह, श्याम भारती, लक्ष्मी दत्त और भुवनेश्वर दत्त विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed