{"_id":"6a240422285ea0976608fc36","slug":"a-grand-procession-of-mata-shitala-was-taken-out-in-piplaage-kullu-news-c-89-1-ssml1013-178161-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पिपलाआगे में माता शीतला की निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पिपलाआगे में माता शीतला की निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
वार्षिक उत्सव में माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पिपलाआगे गांव में शुक्रवार देररात माता शीतला के वार्षिक उत्सव में पारंपरिक मशालों की रोशनी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इंद्रदेव शास्त्री ने बताया कि माता शीतला के वार्षिक उत्सव पर यह शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजन में शामिल होते हैं।
परंपरा के अनुसार माता की प्रतिमा को मंदिर के मुख्य भंडार से मंदिर तक मशालों की रोशनी में लाया जाता है। देर रात निकली शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता के जयकारे लगाते रहे। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान के साथ तीन बार मंदिर की परिक्रमा के बाद पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। संवाद