फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A culvert will be built on Barogi Nala with five lakhs

Kullu News: बड़ोगी नाला पर पांच लाख से बनेगी पुलिया

Thu, 28 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
A culvert will be built on Barogi Nala with five lakhs
लाडा के तहत स्वीकृत की गई धनराशि से होगा निर्माण
विज्ञापन

बाढ़ में बह गई थी पुलिया, अब लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के बड़ोगी में बड़ोगी नाला पर पांच लाख रुपये से पुलिया का निर्माण किया जाएगा। पिछले दिनों बड़ोगी नाला में आई बाढ़ में पुलिया बह गई थी।
अब लाडा की धनराशि खंड विकास अधिकारी भुंतर के माध्यम से यहां खर्च की जाएगी। पुलिया बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
गौर रहे कि बाढ़ में पुलिया बहने के बाद ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बड़ोगी नाला पर पुलिया न होने के चलते बरसात के बीच ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। बाढ़ से काफी अधिक नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की ओर से नुकसान का आकलन करने के साथ जल्द पुलिया लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में पुलिया के लिए पांच लाख स्वीकृत होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। ग्रामीणों को भी अब पुलिया बनने का इंतजार है। उधर, इस संबंध में कुल्लू सदर के विधायक एवं लाडा के चेयरमैन सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत छेंउर में बड़ोगी नाला पर बाढ़ में बही पुलिया के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिले में बरसात से कई पुल और पुलिया बह गई हैं। इस कारण आम लोगों, स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन लोगों को राहत देने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed