फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A bridge will be built for Jasrath village before the monsoon.

Kullu News: मानसून से पहले बनेगा जसरथ गांव के लिए पुल

Sat, 03 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built for Jasrath village before the monsoon.
लाहौल में चिनाव नदी पर निर्माणाधीन जसरथ पुल का अवर्टमेंट,, विभाग का दावा इस साल मानसून से पहले
स्टील ट्रस पुल का साढ़े दस करोड़ से होगा निर्माण, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

लाहौल घाटी के किसानों-बागवानों को भी फल-सब्जियां पहुंचाने में होगा लाभ

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत वामतट पर बसे जसरथ गांव के लोगों को स्टील ट्रस पुल की सौगात मिलेगी। चिनाब नदी पर निर्माणाधीन इस पुल को लोक निर्माण विभाग ने इस वर्ष मानसून से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
पुल के तैयार होने से जसरथ गांव के 18 घरों की आबादी को पैदल आने-जाने के साथ वाहनों की आवाजाही की सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के किसान-बागवान सब्जी और फल उत्पाद भी आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि नाबार्ड योजना आरआईडीएफ के तहत चिनाब नदी पर 85 मीटर लंबे स्टील ट्रस पुल के साथ, सड़क की मेटलिंग एवं टारिंग, पाइप कलवर्ट और सुरक्षा दीवार लगाने के लिए 10, करोड़ 63 लाख 19 हजार 913 रुपये की राशि को मंजूरी मिली है। विभाग ने वर्ष 2024 में जसरथ गांव के लिए चिनाब नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र में भले ही सर्दी के दिनों ठेकेदारों के काम पर विराम लग जाता है लेकिन इस बार चिनाब नदी पर निर्माणाधीन जसरथ पुल का काम विभाग ने दिसंबर के अंत तक जारी रखा। अब पुल के काम पर ठंड के चलते विराम लग गया है। मौसम साफ रहने पर पुल के सामान का आना जारी है। ग्रामीण भी वाहन योग्य पुल तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। अब परिस्थितियां अनुकूल रहने पर इस साल जसरथ के ग्रामीणों को चिनाब नदी पर निर्माणाधीन पुल की सौगात मिल जाएगी।

--
मानसून से पहले पुल तैयार करने का लक्ष्य : राणा
लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि जसरथ गांव को जोड़ने वाली चिनाब नदी पर निर्माणाधीन स्टील ट्रस पुल को वर्ष 2026 में मानसून शुरू होने से पहले तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed