{"_id":"21-65208","slug":"Kullu-65208-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेमराज ने चंद्रेश को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेमराज ने चंद्रेश को दी शिकस्त
Kullu
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। स्थानीय महाविद्यालय में चल रही इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले गए। क्वार्टर फाइनल के 69 किलो भार वर्ग में चंबा के खेमराज ने मंडी के चंद्रेश, रामपुर कॉलेज के बेजंत सिंह और कुल्लू के गीतेश राज ने अपने-अपने मुकाबले जीते। 75 किलोग्राम में सोलन के अंशल ने सरकाघाट के विवेक, ऊना के साहिल ने कुल्लू के अजय को हराया। 81 किलो में मंडी के अक्षय, सुंदरनगर के शिवम वर्मा और कुल्लू के चेतन ने भी जीत दर्ज की। 91 किलोग्राम में जोगिंद्रनगर के राजकुमार, सुंदरनगर के सिद्धार्थ तथा एचपीडीसी के अभिषेक अगले दौर में पहुंचे। 49 किलोग्राम में कुल्लू के समीर ने नगरोटा के कुशाल डोगरा तथा रामपुर के इशांत ने चंबा के दीप सिंह को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 52 किलो में रीजनल सेंटर खनियारा (धर्मशाला) के रमन ने हमीरपुर के विवेक को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 60 किलोग्राम में सीमा कॉलेज के लोतेश्वर ने करसोग के जितेंद्र को हराया। 46 किलोग्राम में मंडी के युवराज, एमएलएसएम कॉलेज के रवि शर्मा, कुल्लू के पूर्ण चंद ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन