फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सामान लेती बार बिल जरूर लें : संदीप

सामान लेती बार बिल जरूर लें : संदीप

Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sat, 28 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मनाली। उपमंडल मनाली विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह सिहाग ने कहा कि उपभोक्ता सामान की खरीदारी करते समय बिल जरूर लें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की जागरूकता ही उन्हें ठगी व नकली सामान से बचा सकती है। संदीप सिंह शुक्रवार को नसोगी पंचायत में आयोजित एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिल लेने से दुकानदार आपको नकली सामान नहीं देगा, इसलिए सामान का बिल जरूर लें। उन्होंने कहा कि लोग हस्ताक्षर कर खाली चेक न दें, अगर किसी को देना भी पड़े तो अलग से इकरार नामा तैयार कर लें। वरिष्ठ अधिवक्ता छवींद्र ठाकुर ने केंद्र सरकार की मनरेगा योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीणों को 154 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है तथा साल में कम से कम सौ दिन काम भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काम करते समय मृत्यु होने पर 75 हजार और घायल होने पर 25 हजार रुपये देने का प्रावधान है। नसोगी पंचायत प्रधान शिव राम ठाकुर ने भी ग्रामीणों को मनरेगा योजना संबंधी जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप सिंह का विधिवत स्वागत किया गया तथा पंचायत के लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर ग्रामीणों सहित पंचायत के सभी प्रतिनिधि, महिला मंडल और युवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed