{"_id":"21-61286","slug":"Kullu-61286-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में जगतसुख, खो-खो में खराहल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में जगतसुख, खो-खो में खराहल विजेता
Kullu
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिपुर (कुल्लू)। मनाली जोन की अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता क ा समापन जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में मनाली जोन के सभी स्कूलों के करीब 400 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विजेता स्कूलों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीसे स्कूल गौशाल पहले स्थान पर रहा, जबकि सीसे स्कूल जगतसुख दूसरे स्थान पर। खो-खो में सीसे स्कूल खराहल ने बाजी मारते हुए पहला स्थान झटका। सीसे स्कूल काईस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सीसे स्कूल कटराईं प्रथम और सीसे स्कूल नग्गर द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीसे स्कूल मनाली को पहला और सीसे स्कूल हरिपुर को दूसरा स्थान हासिल हुआ। मार्चपास्ट में सीसे स्कूल ब्राणं को विजेता करार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरिचंद शर्मा ने छात्रों को खेल का महत्व बताया।
विज्ञापन