फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जरूरतमंदों को दी आठ लाख की मदद : प्रतिभा

जरूरतमंदों को दी आठ लाख की मदद : प्रतिभा

Fri, 27 Jun 2014 05:31 AM IST
Kullu
Kullu Updated Fri, 27 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। ड्रग्स के सेवन और तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का आयोजन जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला पुलिस प्रशासन, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, नेहरू युवा केंद्र और अन्य विभागों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। देवसदन और ब्वायज स्कूल ढालपुर में आयोजित इन कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रास सोसाइटी ने एक वर्ष के दौरान जरूरतमंद मरीजों और दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को करीब आठ लाख रुपये की नकद सहायता मुहैया करवाई है। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने विकलांगों को 14 व्हीलचेयर्स और कई अन्य उपकरण भी सोसाइटी की ओर से भेंट किए। उन्होंने पिछले वर्ष एक सड़क दुर्घटना में मारे गए नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता एवं रक्तदाता संजीव कुमार की याद में उनके पैतृक गांव बटाला में पांच लाख की लागत से एक स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। प्रतिभा सिंह ने देव सदन में जिला रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित बेबी शो प्रतियोगिता, रक्तदान शिविर और बुजुर्गों तथा विकलांगों के लिए मेडिकल चेकअप कैंप का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक कर्ण सिंह, जिला रेडक्रास सोसाइटी अध्यक्ष एवं उपायुक्त राकेश कंवर, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, सोसाइटी के सचिव वीके मोदगिल, संरक्षक, आजीवन सदस्य और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में नेहरू युवा केंद्र, एसएसबी, आईटीबीपी, होमगार्ड्स, एनसीसी, कालेज, आईटीआई शमशी, युवा क्लबों, हिमाचल प्रदेश युवा एवं महिला विकास संगठन और अन्य संस्थाओं की भी महत्वूपर्ण भूमिका रही। प्रतिभा सिंह ने रेडक्रास सोसाइटी की ओर से ब्लाइंड स्कूल सरवरी के बच्चों को गद्दे तथा बेडशीट्स और बाल आश्रम कलैहली के बच्चों को किताबें और अलमारियां भी भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed