{"_id":"5c0fb256bdec22414a2b016f","slug":"91544532566-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील इलाकों में लगेंगे 36 ट्रैप कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील इलाकों में लगेंगे 36 ट्रैप कैमरे
Updated Tue, 11 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में इस बार भी वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर 36 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे, जो पार्क क्षेत्र में वन्य प्राणियों के शिकार के साथ अन्य गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ये कैमरे जीवा नाला, तीर्थन रेंज तथा सैंज रेंज में लगाए जाएंगे। कैमरे शिकार की दृष्टि से अति संवदेनशील इलाकों में लगाए जा रहे है।
नेशनल पार्क में कौन-कौन से जीव-जंतु हैं, प्रबंधन उन वन्य प्राणियों पर भी नजर रखेगा। इसके अलावा जंगलों में आग की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं, इन पर तीसरी आंख से नजर रहेगी। स्थानीय निवासी प्रेम चंद, तापे राम, चुनी लाल, डोला राम, मोती राम, पिंकू, सुदर्शन सिंह, जोग राज, महेश्वर व सुभाष ने कहा कि पार्क में सैलानियों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्क में पाए जाने वाले कई दुर्लभ जीव-जंतु व कई प्रजातियों की जड़ी, बेटियां पाई जाती हैं। ऐसे में इसके संरक्षण केे साथ इसकी सुरक्षा भी जरूरी है। ऐसे में पार्क प्रबंधन की ओर से सर्दी के मौसम में पार्क क्षेत्र में लगाए जा रहे तीन दर्जन ट्रैप कैमरे का अच्छा निर्णय है। उधर, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल अजीत ठाकुर ने कहा कि कैमरे लगाने से पूरे पार्क क्षेत्र में निगरानी रहेगी। इसके अलावा पार्क की हर तरह की गतिविधियों पर नजर रहेगी।