{"_id":"5bdc7ca9bdec2269845a9ec1","slug":"91541176489-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में हिमखंड व कुल्लू जिला में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में हिमखंड व कुल्लू जिला में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल में हिमखंड, कुल्लू में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
बर्फबारी के दौरान ऊंची पहाड़ियों की ओर न जाएं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से कुल्लू जिले में शीत लहर तेज हो गई है। मौसम के रुख को देखते हुए कुल्लू जिला प्रशासन ने 3 और 4 नवंबर के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए लोगों से घरों के बाहर न निकलने का आग्रह किया गया है। जिलाधीश कुल्लू यूनुस ने बताया कि मौसम विभाग नेे जिला में 3 और 4 नवंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिलावासी विशेषकर ऊंचे क्षेत्रों में रहने वाले लोग एहतियात बरतें और बर्फबारी के दौरान ऊंची पहाड़ियों की ओर न जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, लाहौल-स्पीति उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी ने घाटी के लोगों को आगाह किया है कि मौसम को देखते हुए हिमखंड का खतरा है और लोग अपने घरों से बाहर न निकलें।