{"_id":"5bd9d405bdec2269345638a6","slug":"91541002245-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन की जद में आए व्यापारियों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन की जद में आए व्यापारियों को मिलेगा रोजगार
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। नागचला-मनाली फोरलेन नेशनल हाईवे से प्रभावित लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बुधवार को बचत भवन में प्रभावित लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, नेशनल हाईवे अथॉरिटी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। फोरलेन संघर्ष समिति के साथ हुई बैठक में प्रभावितों ने मुआवजा चार गुणा देने तथा सेब, प्लम व अनार के बगीचों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की गई। बैठक में प्रभावित लोगों को फोरलेन निर्माण से छिन गए रोजगार को देने का आश्वासन दिया है। फोरलेन में अगर किसी की दुकान, ढाबा या अन्य रोजगार खत्म हो गया उन्हें रोजगार चलाने के लिए सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक के दौरान फोरलेन प्रभावित लोगों से संबंधित करीब डेढ़ दर्जन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तर पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो राज्य व जिला स्तर पर नीतिगत मामलों पर गंभीरता से विचार करके प्रभावितों को राहत प्रदान करेगी। वन मंत्री ने जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फोरलेन प्रभावितों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर पर हल करें। उन्होंने कहा कि फोरलेन हाईवे निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय लोगों की संपत्ति का भी विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए और अगर किन्हीं कारणों से उनकी निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो उसकी भरपाई के लिए त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। उपायुक्त ने सभी पटवारियों को फोरलेन से प्रभावित लोगों को उनके पर्चे, सर्टिफिकेट व अन्य जमीनी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।