फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन घंटे देरी से भुंतर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान

तीन घंटे देरी से भुंतर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान

Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे देरी से भुंतर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान
तीन घंटे देरी से भुंतर पहुंची एयर इंडिया की उड़ान
विज्ञापन

सुबह आठ बजे आने वाली फ्लाइट 11 बजे पहुंची भुंतर
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट में मंगलवार को एयर इंडिया का विमान तीन घंटे देरी से पहुंचा है। भुंतर एयरपोर्ट में कुछ दिनों से उड़ानें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। इस कारण हवाई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने से हवाई उड़ानें देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे पहुंचने वाली उड़ान 11 बजे के आसपास पहुंची है। इससे चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सर्द मौसम में तीन घंटे तक एयरपोर्ट में रुकना पड़ा। उल्लेखनीय है कि देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो हफ्तों से विजिबिलिटी कम चल रही है। जिससे हवाई उड़ानों के साथ रेल सुविधा भी प्रभावित हो रही है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed