फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एक माह बाद बाद भी पर्यटन नगरी मनाली नहीं पहुंच रहे वोल्वो बसें

एक माह बाद बाद भी पर्यटन नगरी मनाली नहीं पहुंच रहे वोल्वो बसें

Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
एक माह बाद बाद भी पर्यटन नगरी मनाली नहीं पहुंच रहे वोल्वो बसें
ब्यास में बाढ़ के एक महीने बाद भी
विज्ञापन

मनाली नहीं पहुंच रहीं वोल्वो बसें
सैलानी हो रहे परेशान, पर्यटन पर पड़ रहा नकारात्मक असर
धूल और अव्यवस्था में भटक रहे वोल्वो बसों से आने और जाने वाले पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। ब्यास में बाढ़ आने से हुए नुकसान के बाद पर्यटन नगरी मनाली में व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। शासन और प्रशासन की लेटलतीफी के चलते एक माह बीत जाने के बावजूद वोल्वो बसें मनाली तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पर्यटन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

दिल्ली से मनाली आने वाली निजी वोल्वो बसों में आने वाले पर्यटकों को पतलीकूहल में ही उतारा जा रहा है। कई घंटों का थकान भरा सफर करने के बाद पर्यटकों को मनाली के बजाय पतलीकूहल में उतारने के बाद पर्यटक टैक्सी के माध्यम से मनाली पहुंच रहे हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। करीब एक महीना पूर्व भारी वर्षा के चलते पतलीकूहल से मनाली के बीच कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हे गई थी, लेकिन क्लाथ और रांगडी को छोड़कर बाकी सड़क को सही कर लिया गया है। वोल्वो बसों को छोड़कर बाकी सभी वाहन मनाली पतलीकूहल के बीच आ-जा रहे हैं। वोल्वो बसों को पतलीकूहल में रोका जा रहा है। इससे पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेवानिवृत्त डीटीडीओ कमल ठाकुर का कहना है कि क्लाथ तक सड़क ठीक होने के बावजूद पतलीकूहल में वोल्वो बसों को रोकना उचित नहीं है। जब तक मनाली सड़क वोल्वो बसों के लायक नहीं हो जाती पतलीकूहल में पर्यटकों को रामभरोसे छोड़ने की जगह कुछ सुविधाएं मुहैया करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनाली होटलियर एसोसिएशन सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी किसी भी संस्था ने पर्यटकों को हो रही असुविधा का मामला प्रशासन से नहीं उठाया है, जो कि हैरानी भरा है। वहीं, वोल्वो एसोसिएशन मनाली की प्रधान लाजवंती शर्मा का कहना है कि पतलीकूहल-मनाली सड़क और वोल्वो बसों की पार्किंग व्यवस्था सही होने के बाद ही मनाली में वोल्वो बसों को भेजा जाएगा। उन्होंने वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से पतलीकूहल मनाली के मध्य पर्यटकों के लिए दो तीन इलेक्ट्रिक बसें चलाने और ग्रीन टैक्स बैरियर के साथ आलू ग्राउंड में वोल्वो बस पार्किंग की अनुमति मांगी थी, जो अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से फिलहाल पतलीकूहल की सब्जी मंडी में वोल्वो बसों को पार्क करने की अनुमति देने की बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed