{"_id":"5b37ae3c4f1c1b64068b9032","slug":"91530375740-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलबंद होटलों के कागजों को तैयार करने में जुटे व्यवसायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलबंद होटलों के कागजों को तैयार करने में जुटे व्यवसायी
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीलबंद होटलों के कागज
तैयार करने में जुटे व्यवसायी
कागजों को जमा करने के लिए रोजाना पहुंच रहे कारोबारी
सोमवार से शुरू हो सकती है सीलबंदी को खोलने की प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में हाईकोर्ट के आदेश पर सीलबंद किए होटलों, गेस्ट हाउस, रेस्तरां और होमस्टे को खोलने के लिए घाटी के व्यवसायियों ने कागजी प्रक्रिया को पूरा करना शुरू कर दिया है। तीन दिनों से रोजाना तीन से चार व्यवसायी एसडीएम कार्यालय में अपने अधूरे कागजों को पूरा कर जमा कर रह है।
दो चरणों में सीलबंद किए करीब 78 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अब मात्र 70 प्रतिष्ठान ही सीलबंद हैं। पहले चरण में बंद हुए 40 प्रतिष्ठानों में से 13 की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन द्वारा खोल दिया गया है। दूसरे चरण में 48 में से मात्र 33 सीलबंद बचे हैं। इनको खोलने के लिए भी व्यवसायियों ने पर्यटन विभाग में पंजीकरण करवाने के साथ टीसीपी और प्रदूषण बोर्ड की एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी करने का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम कार्यालय कुल्लू में जमा किए गए कागजातों का सोमवार से मिलान किया जाएगा और जल्द ही पार्वती घाटी के तोष, कसोल व कटागला इलाके में बंद चल रहे होटलों, गेस्टहाउस व होमस्टे को खोलने का काम शुरू किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि विदेशी पर्यटकों के लिए विख्यात पार्वती घाटी के मणिकर्ण, कसोल, तोष, बरशैणी, पुलगा और कटागला में सील चल रहे 70 व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पर्यटन कारोबार बैकफुट पर आ गया है। दो माह तक लगी धारा 144 के चलते कई होटल खाली पड़ गए हैं। एसडीएम कुल्लू डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि कसोल क्षेत्र के कई लोगों ने अपने होटलों, गेस्टहाउसों के कागजों को पूरा कर दिया है। सोमवार से इन कागजों को चैक किया जाएगा और इसके बाद ही उनको खोला जाएगा।