{"_id":"5a9e9ba44f1c1bff388bb86d","slug":"91520343972-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेदभाव के मामलों को रोकने के लिए हर ब्लॉक में टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेदभाव के मामलों को रोकने के लिए हर ब्लॉक में टास्क फोर्स
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेदभाव के मामलों को रोकने
के लिए हर ब्लॉक में टास्क फोर्स
कुल्लू। एडीएम अक्षय सूद के अनुसार कुल्लू जिला में किसी भी तरह के भेदभाव के मामलों को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विशेषकर शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव व छूआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि इन टास्क फोर्स में बीडीओ के अलावा सीडीपीओ, तहसील कल्याण अधिकारी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति, पंचायत प्रधान, महिला मंडल व युवक मंडल अध्यक्ष को शामिल किया गया है। ये टास्क फोर्स शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इनके अलावा ये समितियां विभिन्न शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करेंगी और इनकी रिपोर्ट उपायुक्त को प्रेषित करेंगी। गौर रहे कि हाई स्कूल चेष्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान जातीय भेदभाव सामने के बाद प्रशासन चौकस हो गया है। जिस पर डीसी युनूस ने पहल करते हुए टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया था।