फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनाव जनसंपर्क खबर बंजार विस

चुनाव जनसंपर्क खबर बंजार विस

Sat, 28 Oct 2017 06:46 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
चुनाव जनसंपर्क खबर बंजार विस
विकास के दम पर करेंगे मिशन रिपीट : आदित्य विक्रम
विज्ञापन

कांग्रेस ने बैठकें कर बनाई रणनीति
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तिथि नजदीक आते ही बैठकों का दौर तेज हो गया है। बंजार विधानसभा क्षेत्र की न्यूल, हाट पंचायत और कलैहली में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने बैठकें कीं। इसमें विस चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि समूचे बंजार समेत हिमाचल में उनके पिता पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह ने एक समान विकास कार्य किए हैं। इसके दम पर बंजार में कांग्रेस मिशन रिपीट करेगी। पूर्व मंत्री के देहांत के बाद उन्होंने स्वयं बंजार की जनता की मांगों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष पहुंचाया और उन्होंने भी विकास में कोई कमी नहीं रखी है। इस मौके पर जिला कांग्रेस एससी मोर्चा के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, बंजार कांग्रेस के महासचिव महेंद्र शशि, सचिव घनश्याम गौत्तम, ग्राम पंचायत न्यूल के प्रधान मणि ठाकुर, बरकत अली, सुनील शर्मा, मालती देवी और अन्य मौजूद रहे।

बंजार से भाजपा प्रत्याशी
कांग्रेस ने की बंजार की अनदेखी : शौरी
गड़सा घाटी में बैठकें कर बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। गड़सा घाटी के गड़सा, भौसा, धारा, माहुन में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इलाके की अनदेखी होने पर चिंता जाहिर की और कहा कि कांग्रेस ने बंजार क्षेत्र की अनदेखी की है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का ग्रामीणों से आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनहित के कार्यों के बजाय बदले की भावना से कार्य किया है। इस कारण विकास कार्यों पर ग्रहण लगा रहा। जबकि इसके विपरीत केंद्र सरकार ने हिमाचल को करोड़ों रुपये वित्तीय सहायता देकर विकास कार्यों को गति दी है। इस अवसर पर भोपाल, नेत्र ठाकुर, टीडी पराशर, सुरेंद्र कुुमर, सुरेश, रूकमणी देवी, धर्म चंद, मेघ चंद, बिहारी लाल, राकेश शर्मा व पवन गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed