{"_id":"595e56574f1c1b805b8b45d0","slug":"91499354711-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारी लामबंद
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जीएसटी के विरोध में कपड़ा व्यापारी लामंबद हो गए हैं। कपड़ा व्यापारियों की वीरवार को बचत भवन में बैठक हुई। इसमें कुल्लू और भुंतर के व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान मनदीप सिंह डांग ने कहा कि एसोसिएशन जीएसटी का विरोध नहीं कर रही है। बल्कि एसोसिएशन का विरोध कपड़े पर लगने वाले जीएसटी पर है। उन्होंने कहा कि अभी तक कपड़े पर कोई टैक्स नहीं था। जीएसटी लगने के बाद एक-एक चीज का हिसाब रखना मुश्किल है। जीएसटी अगर लगाना है तो इसे शुरूआती दौर में ही लगाया जाए। जीएसटी के कारण अब व्यापारियों को मजबूरन अपना कारोबार छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं करेगी, कोई भी व्यापारी जीएसटी के लिए आवेदन नहीं करेगा। डीसी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा सहित प्रदेश स्तर पर जीएसटी के विरोध में आंदोलन चलाया जाएगा। वहीं, भुंतर कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान अनिल लखनपाल ने कहा कि कपड़ा व्यापारी जीएसटी का पूरा विरोध करते हैं। इसके लिए आंदोलन भी चलाया जाएगा। व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राकेश कोहली ने कहा कि व्यापार मंडल कपड़ा एसोसिएशन के साथ है। कपड़ा व्यापारियों की मांग बिल्कुल जायज है। जीएसटी पर सरकार को व्यापारियों के साथ बैठक कर स्थिति को स्पष्ट करना होगा।
विज्ञापन