फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन से क्रमिक अनशन पर बैठक लोग

तीन से क्रमिक अनशन पर बैठक लोग

Wed, 12 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
तीन से क्रमिक अनशन पर बैठक लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंज ( कुल्लू)। सीएचसी सैंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्रमिक अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संघर्ष समिति सैंज के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनशन को लगातार समर्थन मिल रहा है। बंजार कांग्रेस के पदाधिकारी बुधवार को अनशन में पहुंचे।

कमेटी ने बंजार विधानसभा क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक के सुस्त रवैये पर हैरानी जताई। बंजार बीसीसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि बंजार की जनता ने विधायक को स्थानीय होने के नाते विधानसभा में चुनकर भेजा था। लेकिन विधायक बंजार क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाने में असमर्थ साबित हुए हैं। इससे बंजार की जनता में सरकार व विधायक के प्रति रोष नजर आ रहा है। शीतकालीन सदन होने के बावजूद विधायक बंजार की समस्याओं को सरकार के आगे नहीं रख पा रहे है। उन्होंने कहा कि हैरानी इस बात की होती है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद बंजार के विधायक की घोषणाएं कोरी साबित हो रही हैं। यहां स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली जैसी समस्याएं जस की तस है। उन्होंने संघर्ष समिति को आश्वासन दिया है कि बंजार कांग्रेस कमेटी उनका पूरा सहयोग करेगी। अगर समय रहते सैंज में डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे गए तो बंजार कांग्रेस कमेटी विधायक का घेराव करेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव दुष्यंत ठाकुर, बंजार कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोतीराम पालसरा, उपाध्यक्ष जीत राम ठाकुर, पंचायत राज संस्था के अध्यक्ष हेमराज शर्मा, युकां अध्यक्ष भूपाल ठाकुर, डोला सिंह महंत, कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष खेमचंद, बीसीसी उपाध्यक्ष लीलाधर चौहान, बीडीसी जीत राम, तेजा ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान सुरेश कुमार, कामरेड नारायण चौहान, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed