{"_id":"5bd9d401bdec2269556aa07d","slug":"81541002241-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी में पवन व हेम सिंह रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी में पवन व हेम सिंह रहे अव्वल
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर बुधवार सुबह मिनी मैराथन रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बड़ी संख्या में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रथ मैदान में हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया।
वरिष्ठ नागरिकों के वर्ग में हेम सिंह ठाकुर ने पहला, माधो कैलाश ने दूसरा और विजयेंद्र सेन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में पवन, ब्यास देव और मनमोहन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। बच्चों के वर्ग में सूरज पहले, अविनाश दूसरे और यशवंत तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इनाम बांटे। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद साढे़ पांच सौ से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत निर्माण के बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम देने वाले सरदार पटेल ही थे। लौह पुरुष के इस अमूल्य योगदान के लिए हर भारतवासी सदैव कृतज्ञ रहेगा। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त यूनुस, एएसपी राजकुमार चंदेल, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, अन्य पदाधिकारी, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, सहायक आयुक्त सन्नी और अन्य अधिकारियों ने भी रन फॉर यूनिटी में भाग लिया।