फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दशहरा में तीन दुकानों के लाइसेंस को किया सस्पेंड

दशहरा में तीन दुकानों के लाइसेंस को किया सस्पेंड

Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
दशहरा में तीन दुकानों के लाइसेंस को किया सस्पेंड
खाद्य पदार्थ खुले में रखने पर तीन
विज्ञापन

दुकानों के फूड लाइसेंस सस्पेंड
स्वास्थ्य विभाग ने पांच दुकानों पर की कार्रवाई, दो को कोर्ट भेजा
50 किलो रंगदार मिठाई को भी किया नष्ट, दुकानदारों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्टीय कुल्लू दशहरा उत्सव पर सजे मेले में खाद्य पदार्थों को खुले में रखने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन फूड लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। ये दुकानदार बार-बार चेतावनी के बावजूद खाद्य पदार्थों को नहीं ढक रहे थे। वहीं, दो अन्य मामलों को कार्रवाई के लिए कोर्ट भेजा गया है। विभागीय टीम ने 50 किलो रंगदार मिठाई को भी नष्ट किया है। विभागीय कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
दशहरा उत्सव के दौरान सजे मेले में नियमों की अवहेलना करने वालों पर नामित अधिकारी भविता टंडन लगातार निरीक्षण कर नजर रखे हुए हैं। निरीक्षण के दौरान मेले में पांच दुकानदार बार-बार लोगों की सेहत को दरकिनार रखते हुए खुले में खाद्य सामग्री रख को बेच रहे थे, जबकि इन्हें सभी खाद्य पदार्थ ढक कर रखने के लिए पहले से ही कहा गया था। निरीक्षण में पांचों की बार-बार खामियों को देखते हुए नामित अधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया और तीन के फूड लाइसेंस सस्पेंड किए, जबकि दो मामलों को कोर्ट भेज दिया। नामित अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान रंगदार मिठाइयों की भी चेकिंग की। निरीक्षण में करीब 50 किलोग्राम रंगदार मिठाई बर्फी, बेसन और जलेबी पाई गई, जिसे नष्ट किया गया। विभाग की टीमों का दिवाली पर्व तक छापामारी अभियान जारी रहेगा। नामित अधिकारी (डीओ) भविता टंडन ने कहा कि लगातार निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


मेले में सजे हैं 186 फूड स्टाल
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस बार रिकॉर्ड 186 खाद्य पदार्थों की दुकानें लगाई गई हैं। इनमें मिठाई की दुकानों के अलावा सिड्डू, कचोरी और चाइनीज में मोमो, थुपका आदि शामिल हैं। दिवाली के नजदीक आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और भी सक्रिय हो गई है। खासकर वोल्वो की चैकिंग की जा रही है। जिसमें मिलावटी मिठाई और खोया को लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed