{"_id":"5b33c32e4f1c1bf16e8ba26b","slug":"81530118958-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचले इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट
बारिश से नाशपाती और सेब की फसल को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली। लाहौल घाटी और पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों पर बुधवार को ताजा हिमपात हुआ है। वहीं निचले इलाकों में बारिश हुई। घाटी में बुधवार दोपहर तक हल्की बारिश का क्रम जारी रहा। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुल्लू-मनाली में मौसम ठंडा हो गया है।
मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकारवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, देऊ टिब्बा और हनुमान टिब्बा में भी ताजा हिमपात हुआ है। बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश किसानों और बागवानों के लिए फायदेमंद है। बारिश से नाशपाती और सेब का साइज बढ़ेगा। जिससे बागवानों को फसल के सब्जी मंडियों में बेहतर दाम मिलेंगे। नाशपाती जुलाई माह में मंडियों में बिकने के लिए आ जाएगी। इस समय हल्की बारिश नाशपाती के लिए लाभदायक होती है। हालांकि सेब सीजन शुरू होने में अभी एक माह से भी अधिक समय है। मनाली सहित समूची घाटी में मानसून ने दस्तक दी है।
इधर, पर्यटन नगरी मनाली में बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। मनाली में आए सैलानी बदले मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। मनाली के मालरोड पर बारिश में भीग कर सैलानियों ने मानसून का स्वागत किया। घाटीवासी तीर्थ राम, मनु, फागणू, हेमराज और सुभाष कुमार ने कहा कि बुधवार को हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश होने से किसान और बागवानों के चिताएं पहले के मुकाबले कम हो गई हैं।