फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली कुल्लू वामतट मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों की भरमार, नालियां भी बंद

मनाली कुल्लू वामतट मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों की भरमार, नालियां भी बंद

Mon, 25 Jun 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मनाली कुल्लू वामतट मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों की भरमार, नालियां भी बंद
मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में भी सड़क नहीं की गई दुरुस्त
पर्यटक समेत स्थानीय लोग भी झेल रहे दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली-कुल्लू लेफ्ट बैंक मार्ग बेहद खस्ताहाल हो गया है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। नालियां बंद पड़ी हैं। ऐसे में दाएं तट के बजाए पर्यटक वाम तट से होकर आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। पर्यटक दाएं तट की तरफ से आवाजाही को अहमियत दे रहे हैं।
वामतट मार्ग मनाली के यातायात को सुचारु रखने में अहम भूमिका निभाता है लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से इस मार्ग की अनदेखी की जा रही है। जिससे मनाली के पर्यटन को भी झटका लग रहा है। दाएं तट पर ही यातायात का बोझ होने से जाम लग रहा है। इन दिनों कुछ जगहों को छोड़कर दाएं तट पर अधिकतर जगह टारिंग हो चुकी है। वहीं वामतट की हालत बेहद खराब है। ऐसे में पर्यटक इस सड़क से जाने से परहेज कर रहे हैं। पूर्व में बाढ़ के दौरान वामतट मार्ग अपनी महत्ता दर्ज करवा चुका है। सेना की रसद तक इस मार्ग से लेह तक पहुंचाई गई है लेकिन वर्तमान में हो रही अनदेखी पर्यटक, कारोबारियों समेत स्थानीय लोगों के लिए भारी साबित हो रही है।
विज्ञापन

इस मार्ग से दर्जनों पंचायतें सीधे तौर पर कनेक्ट होती हैं। हजारों की आबादी रोजाना इस सड़क पर आवाजाही करती है। बावजूद इस सड़क की अनदेखी हो रही है। कुल्लू मनाली पर्यटन विकास मंडल के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि सरकारों का लेफ्ट बैंक मार्ग के प्रति उदासीन रवैये के चलते आज स्थानीय निवासियों के साथ सैलानी भी परेशान हैं। गड्ढों की भरमार होने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। मिट्टी डालकर इन्हें भरा जा रहा है। जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नग्गर ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा शर्मा ने कहा कि कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक की हालत खस्ता है। यहां टारिंग समेत अन्य कार्य किया जाना चाहिए। ब्लैक स्पॉट पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

लोक निर्माण विभाग कुल्लू दो के अधिशाषी अभियंता प्रकाश चंद वर्मा ने बताया कि लेफ्ट बैंक मार्ग पर मनाली से नग्गर के बीच सात किलोमीटर का पैच प्रीणी से अलेउ, नग्गर से छाकी, सरसेई से हरिपुर के मध्य बिलकुल खराब सड़क को मैटल करने के लिए 70 लाख रुपये बजट मिल चुका है। विभाग की ओर से चार बार टेंडर लगाए गए हैं लेकिन टेंडर संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण देरी हो रही है। बरसात को देखते हुए नालियों को साफ करने के आदेश दिए गए हैं। ब्लैक स्पॉट को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed