{"_id":"5b3116a84f1c1b614d8b82d3","slug":"81529943720-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने पूरे किए कागज, नहीं होंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने पूरे किए कागज, नहीं होंगे सील
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों
ने पूरी कीं औपचारिकताएं
पार्वती वैली के 37 प्रतिष्ठानों को सील करेंगी प्रशासन की तीन टीमें सीलबंदी से पहले क्यूएटी और पुलिस कर्मी चलाएंगे सर्च ऑपरेशन
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन आज से शुरू करेगा सीलबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश पर पार्वती घाटी के कसोल और इसके आसपास के इलाकों के 37 व्यापारिक प्रतिष्ठिानों को आज सील किया जाएगा। वहीं आनन फानन में 11 होटलों, रेस्तरां और होमस्टे ने अपनी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा कर इसकी रिपोर्ट प्रशासन को दे दी है। सीलबंदी के दौरान किसी तरह का टकराव न हो इसके लिए पुलिस विभाग ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) सहित 50 पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। सभी पुलिस जवान हथियारों से लैस होंगे। सीलबंदी के दौरान प्रशासन वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी भी करेगी। सीलबंदी के लिए प्रशासन ने तीन टीमों को गठन किया है जो कसोल, कटागला और तोष में दबिश देगी। सीलबंदी से पहले पुलिस सभी 37 होटलों, रेस्तरां और होमस्टे में तलाशी अभियान चलाएगा। हालांकि प्रशासन व पुलिस के आदेश पर 50 से अधिक लोगों ने अपने-अपने हथियारों को मणिकर्ण पुलिस चौकी के पास जमा करवा दिया है। किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पहले ही इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। एक साथ अधिक लोगों की चहलकदमी पर पुलिस त्वरित कार्रवाई अमल पर लाएगी। हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही सीलबंदी की कार्रवाई से पूरी पार्वती घाटी में हड़कंप मच गया है। गौर हो कि पहले चरण में भी प्रशासन ने कसोल क्षेत्र में 40 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को साल किया गया था। इसमें अभी भी करीब 30 बंद पड़े हैं। वहीं प्रशासन तीसरी रिपोर्ट को बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन
सीलबंदी को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर दिया है। 11 लोगों ने अपनी कागजी प्रक्रिया को पूरा किया है। ऐसे में मंगलवार को 37 प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा, जिसके तीन अगल-अगल टीमों को गठन किया है।-डॉ अमित गुलेरिया एसडीएम सदर कुल्लू।
होटलों की सीलबंदी के लिए 50 से अधिक पुलिस जवान हथियारों के साथ तैनात होंगे। इसमें एक क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) भी तैनात होगी, जो होटलों की तलाशी भी करेगी।- एनएस नेगी एएसपी कुल्लू