{"_id":"5b2901994f1c1bc2378b4a1c","slug":"81529414041-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के सर्वे में 58 शिक्षक निकले सरप्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के सर्वे में 58 शिक्षक निकले सरप्लस
Updated Tue, 19 Jun 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग के सर्वे में 58 शिक्षक निकले सरप्लस
प्राइमरी स्कूलों में अब नहीं रहेगी शिक्षकों की कमी
युक्तिकरण के तहत जिला के स्कूलों में भरे जाएंगे पद
विभाग ने सरकार को भेजी रिपोर्ट, जल्द होगी नियुक्ति
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला कुल्लू में 72 स्कूलों में चल रही जेबीटी शिक्षकों की कमी जल्द दूर होने वाली है। सरकार ने युक्तिकरण के तहत इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। एलीमेंटरी शिक्षा केे सर्वे में जिला में 58 जेबीटी शिक्षक सरप्लस पाए गए हैं। जिन्हें रिक्त चल रहे 72 स्कूलों में तैनात किया जाएगा। बावजूद जिन 14 स्कूलों में पद खाली रहेंगे उन्हें जेबीटी की नई भरती के अंतर्गत भरा जाएगा। ऐसे में जिला के किसी भी प्राइमरी स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी।
शिक्षा विभाग कुल्लू ने सरप्लस जेबीटी शिक्षकों के साथ जिला के उन 72 स्कूलों की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है जहां जेबीटी के पद खाली पड़े हैं। शिक्षा के बेहतरी और गुणात्मक बनाने के लिए जय राम सरकार ने ठोस कदम पग उठाएं हैं। सरप्लस शिक्षकों की लिस्ट में सबसे अधिक शहरी इलाकों के शिक्षक हैं जो कई वर्षों से एक जगह पर तैनात है।
बताया जा रहा है कि इन्हीं सरप्लस अध्यापकों की वजह से ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक स्तर गिरता जा रहा है लेकिन अब प्रदेश सरकार मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कड़ा रुख अपनाने जा रही है और इस पर सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। वहीं सरकार के इस निर्णय का जिलावासियों ने स्वागत किया है। इस संबंध में रमेश ठाकुर, तिलक राज, दीवान सिंह, चमन लाल, धर्म सिंह, भाग सिंह, ध्यान सिंह, बालक राम, अनीता देवी, पुष्पा देवी, हवा सिंह, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश तथा अमर सिंह ने प्रदेश सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार युक्तिकरण को सही ढंग से लागू करती है तो जिला के 758 प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं रहेगी। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
बाक्स
जिला कुल्लू में 758 प्राइमरी स्कूलों में 72 स्कूलों में शिक्षकों की कमी चल रही है। इन स्कूलों में 58 सरप्लस जेबीटी शिक्षकों के पदों को भरने की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। जैसे ही सरकार के आदेश होंगे उसी के आधार पर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-कुलवंत पठानिया, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग।
......रोशन ठाकुर