{"_id":"5a784d764f1c1b8e238b6c85","slug":"81517833590-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टैंकर से बुझाई जाएगी ग्रामीणों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टैंकर से बुझाई जाएगी ग्रामीणों की प्यास
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
water crisis
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती बाराहार पंचायत के गांव को अब टैंकर से पानी की सप्लाई दी जाएगी। उपायुक्त कुल्लू ने सोमवार को पानी की समस्या को लेकर मिले बाराहार पंचायत के लोट और चरमाली गांव के ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव के लिए पानी की स्कीम मंजूर करवाई जाएगी।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुल्लू ऋषभ कालिया की अध्यक्षता में मिले ग्रामीणों ने कहा कि वह मीलों दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्हें सुबह से लेकर रात तक पानी ढोना पड़ रहा है। उनके गांव के लिए आईपीएच की एक स्कीम भी मंजूर हुई लेकिन सात-आठ सालों से इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण पृथी चंद, सेस राम, राजेंद्र सिंह, प्रेम चंद, श्याम चंद, तेजी देवी, चुनी देवी, सुंदर सिंह, केशव राम, पिंगला देवी, दुर्गा देवी, कमला, शकुंतला, प्रमिला, निर्मला देवी तथा शिव राम ने कहा कि पानी की समस्या से लोग खासे परेशान हैं। जब तक पेयजल का स्थायी हल नहीं हो पाता है तो उन्हें वैकल्पिक तौर पर टैंकर से पानी उपलब्ध करवाया जाए। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि मंगलवार से ही ग्रामीणों को पानी टैंकर के माध्यम से भेजा जाएगा। जल्द ही स्थायी हल ढूंढकर पेयजल स्कीम का निर्माण शुरू किया जाएगा।