फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   हिमाचल में चमका सियासी टोपियों का कारोबार

हिमाचल में चमका सियासी टोपियों का कारोबार

Sun, 29 Oct 2017 05:55 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में चमका सियासी टोपियों का कारोबार

अमी चंद भडारी

विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)।
प्रदेश के चुनावी समय में टोपियों के कारोबार में खूब उछाल आया है। राजनीति में सियासी पहचान पा चुकी कुल्लवी फूलवाली टोपी, लाल और हरी टोपी इन दिनों सूबे में जमकर बिक रही है। ऐसे में टोपियों की मांग बाजार में बढ़ गई है।

जिला में टोपी के व्यापार में 25 से 30 फीसदी तक उछाल आ गया है। इन टोपियों का राजनीति में महत्व भी बढ़ गया है। हर कार्यकर्ता अपने सिर पर टोपी पहन कर प्रत्याशी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। रोड शो और रैलियों में टोपियों से समर्थकों की संख्या का अनुमान लग रहा है।
विज्ञापन


सूबे में हरी टोपी कांग्रेस की पहचान बन गई है। वहीं लाल टोपी को बीजेपी के सियासी रुतबे से जाना जाता है। हालांकि सदर कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह तथा पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश कुल्लवी फूलवाली टोपी ही पहनते हैं। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता लाल और हरी टोपियों को पहन कर चुनावी समर में प्रचार कर रहे हैं। चुनावी बेला पर टोपियों की डिमांड बढ़ने के कारण कारोबारियों ने अतिरिक्त कारीगर भी अपने दुकानों पर रखना शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में स्टार प्रचारकों का आना शुरू होने से अब कारोबार को और पंख लगेंगे। चुनाव समर में दोनों प्रमुख पार्टियों द्वारा प्रदेश में जन सभाओं और रैलियों में भी इन टोपियों को सम्मान के तौर पर स्टार प्रचारकों को पहनाया जाता है। वहीं, प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग में टोपियों के साथ प्रदेश में पहनावे के ट्रेंड में भी पूरी तरह से बदलाव आ गया है।


जीन्स पैंट और शर्ट की जगह युवाओं सहित अन्य लोगों ने खादी वस्त्रों के कुर्ते और पजामे की मांग बढ़ गई हैं। टोपी के कारोबारी राम सिंह ठाकुर तथा सोभा राम कहते हैं कि चुनावी बेला पर टोपियों कर मांग बढ़ गई है। विश्वभर में विख्यात भुट्टिको के चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान टोपी के कारोबार में उछाल आता है। प्रदेशभर में भुट्टिको के शोरूम में लाल और हरी टोपियों की बिक्री 25 से 30 फीसदी तक बढ़ी है। आने वाले दिनों में जैसे ही चुनावी माहौल गर्म होगा कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed