{"_id":"59f5b9874f1c1b6f548b9b2c","slug":"81509276039-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर-बैनरों ने अटी उझी घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर-बैनरों ने अटी उझी घाटी
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
poster
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मनाली/पतलीकूहल।
उझी घाटी में विधानसभा चुनाव का खुमार अब शबाव पर पहुंचने लगा है। घाटी के सभी दर्शनीय स्थलों पर विभिन्न पार्टियों के पोस्टर-बैनर नजर आने लगे हैं। इनमें चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के अलावा राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के नताओं के फोटो चस्पां दिए गए हैं।
जीपों और कारों में लाउड स्पीकर लगाकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही घर-घर जाकर भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। आम लोग अब नेताओं की नजरों में खास वीआईपी हो गए हैं।
विज्ञापन
गांवों के दौरों के दौरान घर से बाहर रह रहे वोटरों के फोन नंबर लेकर नेता मोबाइल पर उनके वोट और सपोट की अपील की जा रही है। नेताओं द्वारा उनके सभी काम एक फोन पर करने के वायदे हो रहे हैं। वहीं दूर दराज के ग्रामीण नेताओं की पलटी मारे जाने से भी अचंभित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पिछली बार एक पार्टी या आजाद प्रत्याशी का प्रचार करने वाला नेता अब दूसरी पार्टी और गले में पड़े खास चुनाव चिन्ह वाले पटके के साथ देख लोग हैरान-परेशान हो रहे हैं।