{"_id":"598c8be54f1c1bd9488b46cd","slug":"81502383077-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शणैच मेले में नरेंद्र के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शणैच मेले में नरेंद्र के गीतों पर झूमे दर्शक
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के गांव बठाहड़ में तीन दिवसीय शणैच मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में सैकड़ों लोगों ने देवता विष्णु नारायण से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं समापन अवसर पर जिला खोखो संघ के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शणैच मेला कमेटी के अध्यक्ष ठेवा राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जिला खोखो संघ के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति के प्रतीक है। सभी को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने मेला कमेटी को सफल आयोजन के लिए 13 हजार रुपये दिए। वहीं सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक नरेंद्र ठाकुर ने अपनी आवाज में लोकगीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। दर्शकों ने नरेंद्र ठाकुर के गीतों पर खूब ठुमके लगाए। इस दौरान पूर्व प्रधान कांता देवी, वार्ड पंच गिरधारी लाल, भीमा देवी, पूर्व उप प्रधान प्रकाश, वार्ड सदस्य टिकम राम, खेम चंद, हरनाम सिंह, यशपाल नेगी और महेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
बलदेव