फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिंदौड़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

जिंदौड़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
जिंदौड़ की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
कुल्लू। माता भुवनेश्वरी (जगन्नाथी) और देवता सारी नारायण के सम्मान में भेखली में चार दिवसीय शाहनू मेला धूमधाम से मनाया गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने सबसे पहले माता और देवता सारी नारायण के मंदिर जाकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। फ्रेंड्स युवा संगठन के उपप्रधान मित्रभूषण और महीअल मंडल भेखली की प्रधान कृष्णा ठाकुर कुल्लवी ने शॉल-टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मेले में कबड्डी खेल प्रतियोगिता और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जिंदौड़ और सनशाइन शिकारीधार की टीम में कड़ी टक्कर हुई। इसमें जिंदौड़ की टीम ने फाइनल की ट्रॉफी पर कब्जा किया। गितेंद्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला मंडल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने कुल्लवी नाटी, स्कूली छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर बेहतरीन लघु नाटक पेश कर लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि ने विजेता रही जिंदौड़, उपविजेता रही शिकारीधार की टीम और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गितेंद्र को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम देने वाले स्कूली छात्रों और महिला मंडल को भी सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत कोठी सारी के प्रधान परमानंद, उपप्रधान मित्रभूषण, माता के जगन्नाथी के कारदार अंबिका दत्त, माता के गूर विजय शर्मा, देवता सारी नारायण के गुर इंद्रदेव, सचिव युवराज सिंह, महिला मंडल भेखली की प्रधान कृष्णा ठाकुर, स्कूल प्रधानाचार्या छेतन डोलमा, राजू राम और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed