{"_id":"593c1f984f1c1b29298b4594","slug":"81497112472-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक स्कूलों में नियमित अध्यापकों को बनाया जाए प्रभारी 17-36-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक स्कूलों में नियमित अध्यापकों को बनाया जाए प्रभारी 17-36-53
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय क्लासिकल एवं वर्नेकूलर (सीएंडवी) अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक मांग की गई कि वर्ष 2015 से नए स्तरोन्नत किए गए माध्यमिक स्कूलों में कला अध्यापक व शारीरिक शिक्षक के पद खत्म किए गए हैं जिन्हें तुरंत सृजित किया जाए। इसके अतिरिक्त माध्यमिक पाठशालाओं में केवल नियमित अध्यापकों को ही प्रभारी बनाया जाए। वहीं सीएंडवी अध्यापकों को बीस वर्ष बाद दी जाने वाली विशेष वेतन वृद्धि को दस व पंद्रह वर्ष की सेवा के पश्चात दिया जाए।
बैठक जिला परिषद भवन कुल्लू में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक संघ के राज्य प्रधान चमन लाल शर्मा ने की। अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष राकेश चौहान ने बैठक में उपस्थित राज्य कार्यकारिणी तथा सभी जिला से आए शिक्षकों का स्वागत किया।
संघ ने सरकार से यह भी मांग की है कि पीटीए शिक्षकों को तुरंत नियमित किया जाए तथा सीएंडवी के 1500 स्वीकृत पदों को शीघ्र नियमानुसार भरा जाए। कक्षा छठी और सातवीं की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र संबंधित अध्यापकों या शिक्षा बोर्ड से ही डलवाये जाएं। शास्त्री व भाषा अध्यापकों को टीजीटी का पदनाम देने के लिए भी सीएंडवी संघ ने मांग की है।
विज्ञापन
अध्यापक संघ के राज्य प्रधान चमन लाल शर्मा ने बताया कि इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग को 30 जून का समय दिया है। यदि सरकार 30 जून तक इन मांगों को पूरा नहीं करती तो तीन जुलाई को शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार व शिक्षा विभाग की होगी। इस अवसर पर संघ के राज्य कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, हमीरपुर के जिला प्रधान सुरेंद्र, बिलासपुर के कश्मीर चंद, मंडी के प्रह्लाद चंद तथा कुल्लू के प्रधान गोविंद ठाकुर, महासचिव गणेश लाल शासनी, कोषाध्यक्ष राकेश चौहान, उपप्रधान शेर सिंह, किशोरी लाल, विजयभरत राज नेगी, तेज सिंह, यशवंत सिंह, भवानी चरण और मनोज शर्मा अन्य उपस्थित रहे।