{"_id":"67b213a5e50799c46a0dede3","slug":"8-meter-long-footbridge-will-be-built-in-seubagh-for-two-lakh-rupees-kullu-news-c-89-1-klu1001-141332-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेउबाग में दो लाख रुपये से बनेगा 8 मीटर लंबा फुटब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेउबाग में दो लाख रुपये से बनेगा 8 मीटर लंबा फुटब्रिज
Sun, 16 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी का मेकेनिकल विंग ने शुरू की निर्माण की प्रक्रिया
फरवरी में करवाए जाएंगे टेंडर, वामतट की पंचायतों को होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते सेउबाग में ब्यास नदी पर बने 55.10 मीटर लंबे फुटब्रिज के साथ 8 मीटर फुटब्रिज बनाया जाएगा। फुटब्रिज से वामतट की पंचायतों को सुविधा मिलेगी।
पैदल पुल बनने से आवाजाही आसान होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग का मेकेनिकल विंग करीब दो लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पैदल पुल का कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। फरवरी के महीने में पुल के टेंडर संबंधी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद काम ठेकेदार को अवार्ड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौर रहे कि सेउबाग के पैदल पुल से सेउबाग, गाहर आदि क्षेत्रों के लोग आर-पार होते हैं। पैदल पुल नेशनल हाईवे तीन कुल्लू-मनाली से वामतट कुल्लू-मनाली को भी जोड़ता है। सेउबाग से वामतट से लोग पैदल पुल होते ही ब्यास नदी के दूसरी तरफ नेशनल हाईवे में पहुंचते हैं। फुटब्रिज से प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग के अधिशासी अभियंता जीएल ठाकुर ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम अवार्ड कर दिया जाएगा।
--