फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मतदान का संदेश देने को एक साथ नाचीं 5250 महिलाएं

मतदान का संदेश देने को एक साथ नाचीं 5250 महिलाएं

Wed, 08 May 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
मतदान का संदेश देने को एक साथ नाचीं 5250 महिलाएं
महा नाटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिले के ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में पारंपरिक वेशभूषा पट्टू-धाठू पहनकर 5250 महिलाओं ने एक साथ महा नाटी डालकर और फोटो पहचान पत्र लहराकर मतदान का संदेश दिया। नाटी के बीच में महिलाओं ने मतदान की शपथ भी ली। मतदाता जागरूकता पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महा नाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस आयोजन में ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत अमर उजाला ने भी सहयोग किया।
समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू यूनुस ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि रहा है। इस बार जिले की शत-प्रतिशत महिला मतदाता वोट डालें। महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि अपने नाते-रिश्तेदारों और गांव वालों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि आसा रा वोट, आसा रा अधिकार थीम पर जिले में स्वीप गतिविधियां चलाई गई हैं। 5250 महिलाओं ने पारंपरिक पट्टू व धाठू में सजकर नाटी के बीच में फोटोयुक्त पहचान पत्रों को लहराते हुए मतदान करने की शपथ ली। सभी महिलाओं के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही का निशान लगाया गया। इसी कड़ी में अब मनाली व आनी में भी महा नाटी का आयोजन किया जाना है। चुनाव आइकॉन रिशिता और पायल ठाकुर ने भी मतदान का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक मनोज जोशी, जिला स्वीप कोर समिति के चेयरमैन डॉ. अमित गुलेरिया, नोडल अधिकारी एवं जिला युवा समन्यवक डॉ. लाल सिंह, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अक्षय सूद, एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन चुन्नी लाल, सहायक आयुक्त एसपी जसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड के मापदंड जांच उपायुक्त को सौंपा प्रमाण पत्र
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स से विश्वदीप रॉय चौधरी के नेतृत्व में आए दल ने सभी औपचारिकताओं और मानकों का बारीकी से अध्ययन किया। रिकॉर्ड के मापदंड पूरे होने पर मेगा नाटी को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस को इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed