फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चार माह बाद ही डिमोट कर दिए 14 जलवाहक

चार माह बाद ही डिमोट कर दिए 14 जलवाहक

Sun, 09 Dec 2018 07:15 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
चार माह बाद ही डिमोट कर दिए 14 जलवाहक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में शिक्षा विभाग के आदेश से स्कूलों में कार्यरत 14 जलवाहक सकते में हैं। इन जलवाहकों को विभाग ने पहले प्रमोशन दी और करीब चार माह बाद वापस ले ली है। जलवाहकों को प्रमोशन देने के बाद एकाएक दैनिक भोगी से डिमोट कर पार्ट टाइम कर्मचारी बना दिया है। चार माह पहले शिक्षा विभाग ने करीब 19 जलवाहकों को प्रमोशन देकर पार्ट टाइम से दैनिक भोगी कर्मचारी बनाया था। अब इन जलवाहकों की प्रमोशन को समाप्त कर फिर से इन्हें पार्ट टाइम जलवाहक बनाया गया है। इन सभी जलवाहकों को पार्ट टाइम बनाकर अलग-अलग स्कूलों में तैनाती दी गई है।

शिक्षा विभाग के आदेश से जलवाहकों में रोष है। जलवाहकों के मुताबिक प्रमोशन के लिए सभी शर्तें पूरी करने के बाद ही उन्हें प्रमोशन दी गई थी। अब अचानक से उन्हें दैनिक भोगी से हटाकर पार्ट टाइम में लाना उनके साथ भद्दा मजाक है। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे आदेश पारित हुए हैं। गौर रहे कि शिक्षा विभाग ने आठ साल पूरा करने वाले 19 जलवाहकों को 3 जुलाई 2018 को प्रमोशन देकर दैनिक भोगी कर्मी बनाया था। दैनिक भोगी बनने के बाद पांच माह इन जलवाहकों ने विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दी और उनको वेतन भी दिहाड़ीदार के तहत ही दिया गया। लेकिन 19 नवंबर को फिर से विभाग ने आदेश निकालकर 19 में से 14 जलवाहकों को दैनिक भोगी से डिमोट कर पार्ट टाइम जलवाहक बना दिया। देवभूमि कल्याण संघ की उप शाखा नग्गर खंड के प्रधान अमर प्रेमी ने कहा कि विभाग की ओर से जिन जलवाहकों को दैनिक भोगी से डिमोट कर पार्ट टाइम बनाया गया है, उसमें कुछ दिव्यांग व विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जलवाहकों को उनका हक दिया जाए। मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संघ की ओर पत्र प्रेषित किया जाएगा। शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू जगदीश ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed