फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी से एक दर्जन मार्ग अवरुद्ध

बर्फबारी से एक दर्जन मार्ग अवरुद्ध

Wed, 14 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से एक दर्जन मार्ग अवरुद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में बुधवार को तीसरे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। इससे पूरी घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। तीन दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी होने से चंद्रा घाटी के एक दर्जन संपर्क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। इनमें मुख्यता कोकसर, गोंपा, तेलिंग, सरखंग, छोखोर, रतिल और रोपसंग आदि शामिल हैं।

अब इन मार्गों से अगले वर्ष ही बर्फ हटाई जाएगी। रोहतांग दर्रा सहित लाहौल स्पीति में बुधवार को भी हिमपात होता रहा। कोकसर बचाव चौकी से मिली सूचना के अनुसार कोकसर, डिंफुक और रमथंग में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। उधर, नॉर्थ पोर्टल गुफा होटल में 12 सेंटीमीटर, सिस्सू में 10 और गोंधला में 8 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय केलांग में सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर बाद हल्का हिमपात होने से शीत लहर बढ़ गई है। इसके अलावा तोद घाटी के जिस्पा, गेमूर, कोलोंग, तिनो, दारचा, योचे, छीका, रारिकए, सुमदो और शिंकुला पास में भी भारी हिमपात हुआ है। स्पीति घाटी के लोसर, कुंजुम दर्रा और क्योटो में भी हिमपात हुआ है। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए पैदल यात्रियों को रोहतांग दर्रा नहीं लांघने की सलाह दी है। उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक अमर नेगी ने मौसम साफ न होने तक लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed