फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर जताई चिंता

युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर जताई चिंता

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर जताई चिंता
लोगों के सहयोग के बिना नहीं होगा नशे का खात्मा
विज्ञापन

बंजार में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित
युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर जताई चिंता
अभिभावकों को जागरूक होने की है जरूरत: चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार में मंगलवार को नशा निवारण समिति की तीसरी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने की। इस दौरान युवाओं को नशा मुक्त करवाने और समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने कहा कि हमें समाज को नशा मुक्त करने में सदस्यों के सहयोग के साथ मिलकर कार्य करना है। जब तक समाज के लोगों का सहयोग नहीं मिलता नशे को समाप्त नहीं किया जा सकता है। अगर कोई भी कम उम्र का युवक या युवती नशे का आदी हो तो उसके अभिभावकों या फिर थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते उसे नशे की लत से छुटकारा दिलवाया जा सके। नशा निवारण समिति के सदस्य एवं पुलिस विभाग से सेवानिृवत्त इंस्पेक्टर निधि सिंह ने कम उम्र के बच्चों और युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रति रुझान को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कम उम्र के बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए अभिभावकों को जागरूक होने के जरूरत है। इस दौरान महिला मंडल की सदस्य इंदू पटियाल, प्रेम लता सांभर, नगर पंचायत मनोनीत सदस्य नेत्र सिंह, सीमा खन्ना, प्रधान तरगाली बीना भारती, प्रधान पलाहच फूला देवी नेगी, बीना देवी, कमला देवी, योगिता, दिलू देवी, पार्षद लीला देवी, उर्मिला नेगी, पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी राजकुमार शर्मा, पार्षद ज्ञान सागर, गोपी चौहान, रमेश ठाकुर, प्रकाश शर्मा, मंदीप कुमार, पूर्व कप्तान लाल सिंह, तेजा सिंह, टैक्सी यूनियन बंजार के मोहन लाल, इच्छा राम, सूरजमणी, पदम देव शर्मा, विवेक शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed