{"_id":"5b3118884f1c1b624d8b8164","slug":"71529944200-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो को पतलीकूहल से कुल्लू दाएं तट पर छोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो को पतलीकूहल से कुल्लू दाएं तट पर छोड़ा जाए
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोल्वो को पतलीकूहल से
कुल्लू दाएं तट पर छोड़ा जाए
वामतट होकर जाम की स्थिति हो रही पैदा : लाजवंती
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। वोल्वो आनर्स एसोसिएशन की प्रधान लाजवंती शर्मा ने कहा कि वोल्वो को पतलीकूहल से आगे कुल्लू तक दाएं तट पर ही छोड़ा जाए। पतलीकूहल से लेकर कुल्लू तक फोरलेन का कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है। प्रशासन को चाहिए कि वह वोल्वो बसों को इस मार्ग से छोड़े। पिछले डेढ़ वर्ष से मनाली से दिल्ली जाने वाली बसों को फोरलेन के कार्य के चलते वाया नग्गर, काईस, लरांकेलों होकर जाने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क छोटी होने तथा पुल छोटे होने के बावजूद वोल्वो बसें प्रशासन के आदेश का पालन करते हुए चल रही हैं लेकिन अब काफी काम पूरा हो गया और जाम भी कम लग रहा है। ऐसे में पतलीकूहल से कुल्लू तक दाएं तट पर आवाजाही के लिए वोल्वों बसों को छोड़ना चाहिए। वाया नग्गर होकर सड़कें तंग होने से जाम की स्थिति पेश आ रही है। जिससे पर्यटकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके लिए पतलीकूहल से बसें एसोसिएशन द्वारा चरणबद्ध तरीके से छोड़ी जाएंगी। जिससे कटराईं और डोभी में किसी प्रकार से जाम की समस्या पैदा न हो। इस विषय को लेकर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीसी यूनुस से मुलाकात करेगा।