{"_id":"5ae4829b4f1c1b390a8b6f81","slug":"71524925083-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता गौहरी के आगमन से पीपल जातर मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवता गौहरी के आगमन से पीपल जातर मेला शुरू
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवता गौहरी के आगमन
से पीपल जातर मेला शुरू
मेले के पहले दिन डोम और दुकानें सजाते रहे व्यापारी
तीन दिनों तक मनाया जाएगा जिला स्तरीय वसंतोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला स्तरीय पीपल जातर (वसंतोत्सव) मेला शनिवार से ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में शुरू हो गया। स्थानीय देवता गौहरी के आगमन के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर हरियानों और देवलुओं के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे देवता गौहरी के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लोगों को तांता लगा रहा। इससे पहले ढालपुर स्थित देवालय से शुरू हुई देवता गौहरी की शोभायात्रा से रघुनाथ की नगरी देवमय हो गई।
देवता के मेला स्थल पहुंचने पर नप कुल्लू के उपाध्यक्ष, पार्षदों और अन्य पदाधिकारियों ने देवविधि के तहत पूजा-अर्चना कर देवता का स्वागत किया। बाद में यहां परंपरा के अनुसार देव खेल हुई और सैकड़ों लोगों को सुख शांति का आशीर्वाद दिया। उधर, पीपल जातर मेला लगाने आए कारोबारी मेले के पहले दिन डोम और दुकानों को सजाते रहे। मेले में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसको लेकर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मेले से आम लोगों व पर्यटकों कोई समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक में बदलाव किया और सभी वाहन ढालपुर चौक से होकर वाया एसपी कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए कॉलेज चौक से गुजर रहे हैं।
नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पीपल जातर मेले के सफल बनाने के लिए नगर परिषद ने सभी तैयारियों को पूरा किया है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से मेले को आकर्षक बनाया जा रहा है। इस मौके पर नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष विमला महंत, पार्षद तरूण बिमल, गोपी चंद, राहुल बोध, उष्मज शर्मा, अनीता शर्मा, राजेंद्र सूद, कुबजा ठाकुर, पूजा शर्मा तथा सोनी देवी भी मौजूद रहे।